फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला में शिफ्ट होगा कस्तूरबा कॉलेज

Sun, 03 May 2015 01:59 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर का कस्तूरबा नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज जीआईसी के सामने स्थित जर्जर बिल्डिंग से किला में निगम की जमीन पर जल्द ही बनने वाली बिल्डिंग में शिफ्ट होगा। यह आश्वासन मेयर डॉ. आईएस तोमर ने उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों को दिया। परिषद का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र रस्तोगी के नेतृत्व में मेयर से मिला और बताया कि कस्तूरबा कॉलेज की बिल्डिंग इतनी जर्जर है कि कभी भी गिर सकती है। यदि हादसा हुआ तो इसके लिए नगर निगम जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. रश्मि जायसवाल ने मेयर को बताया कि 25 अप्रैल को आए भूकंप के झटकों से पूरी बिल्डिंग हिल गई थी। बच्चों को आनन-फानन में बाहर निकालना पड़ा। मेयर ने माना कि कॉलेज की स्थिति वाकई गंभीर है, इसलिए उसको नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने के लिए नगर निगम गंभीर है। किला में जमीन चिन्हित करा रहे हैं, जहां बिल्डिंग बनवाकर जल्द ही शिफ्ट करा देंगे। इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार, एसपी पांडेय, एसके शर्मा, विवेक मोहन सिंह, डॉ. राजीव कुमार शर्मा, डॉ. एचएस शाक्य आदि मौजूद रहे।

इंसेट...
डीआईओएस ने कमिश्नर को लिखा
कस्तूरबा नगर निगम कॉलेज की जर्जर बिल्डिंग की समस्या के समाधान के लिए डीआईओएस ने कमिश्नर, डीएम और नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। कहा है कि कॉलेज की जर्जर बिल्डिंग से कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें