फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुजी दया कीजिए, बस पास कर दीजिए

Sun, 12 Apr 2015 01:53 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाश संश्लेषण की व्याख्या के सवाल पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल के एक परीक्षार्थी ने अपनी कापी में लिखा- प्रकाश से हमें क्या मिलता है, ऊर्जा मिलती है और ऊर्जा से मदद हो जाती है इसलिए गुरुजी, हम आपके शिष्य हैं, हम पर दया कीजिए, आपके भरोसे सारी दुनिया है और हमें पेपर में पास कर दीजिए।
विज्ञापन

विष्णु इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र पर एक परीक्षक ने विज्ञान की यह कापी जांची तो परीक्षार्थी का यह जुमला उन्होंने अन्य परीक्षकों को भी पढ़कर सुनाया। पूर्वांचल के एक जनपद के परीक्षा केंद्र से जंचने के लिए यहां आई सिर्फ इसी एक कापी में नहीं बल्कि तमाम कापियों में परीक्षार्थियों ने सवालों के जवाब लिखने के बजाय पास करने की गुहार लिखी हैं। परीक्षकों से दया याचना में उन्होंने भगवान का वास्ता भी दिया है। किसी ने शिक्षक की तुलना भगवान शिव से की है तो किसी ने भगवान राम और कृष्ण से। इन जुमलों के अलावा परीक्षार्थियों ने कापी में नोट भी नत्थी किए हैं। शनिवार को विष्णु इंटर कॉलेज में विज्ञान की एक कापी में पांच सौ का नोट निकला तो दूसरी कापी में पचास का नोट नत्थी था। एक परीक्षार्थी ने तो 10-10 रुपये के 10 नोट नत्थी कर कापी पर लिखा है कि गुरुजी बड़ी मुश्किल से इन पैसों का बंदोबस्त कर पाया हूं। मेरे पास और पैसे भी नहीं हैं, कृपया इन्हें रखिए लेकिन मेहरबानी करके पास होने लायक नंबर जरूर दे देना। इन पैसों का उपयोग तो सारे परीक्षकों ने चाय-नाश्ते में कर लिया। एक परीक्षक निर्भय गुर्जर ने बताया कि बहुत सारे परीक्षार्थियों ने कापियों में एक भी सवाल का जवाब सही नहीं लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें