फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब और अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

Thu, 26 Mar 2015 01:04 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में एक अस्थाई शिक्षक से शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से माफी मंगवाने का मामला बुधवार को तूल पकड़ गया। इस पर एकजुट हुए अस्थाई शिक्षकों ने प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव से मुलाकात कर आरोप लगाया कि शिक्षक संघ लगातार उन्हें अपमानित कर रहा है। इसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

अस्थाई शिक्षकों की अगुवाई कर रहे डॉ. ओमकार पटेल ने प्राचार्य से कहा कि अस्थाई शिक्षक कॉलेज के स्थाई शिक्षकों से क्वालिफिकेशन में कम नहीं हैं। सिर्फ वरिष्ठ होने की वजह से उनका सम्मान करते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह जैसा चाहेंगे करेंगे और अस्थाई शिक्षक बर्दाश्त कर लेंगे। बता दें कि मंगलवार को एक अस्थाई शिक्षक डॉ. अखंड प्रताप सिंह को स्थाई शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. वीपी सिंह और डॉ. स्वदेश सिंह ने काफी डांटा था। बाद में उन्हें प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव के सामने बुलवाकर खुद से माफी मांगने के लिए भी विवश किया था।
प्राचार्य से मिले अस्थाई शिक्षकों ने भविष्य में इस तरह का मामला होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्राचार्य ने उनको इसकी पुनरावृत्ति न होने देने का आश्वासन दिया। उधर शिक्षक नेता डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि अखंड पेपर का बंडल लेने लेट आया था। उसे डॉ. अनुराग मोहन ने टोका तो वह उनसे तेज बोल गया। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा था कि ऐसे बात नहीं की जाती लेकिन कॉलेज के कुछ लोग इसे बेवजह तूल देने में लगे हैं। यह गलत है। स्थाई और अस्थाई शिक्षकों के बीच बेवजह खाई पैदा करने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें