फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यवेक्षक ने तलब की पेपर लीक होने की रिपोर्ट

Sun, 22 Mar 2015 01:01 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट में अंग्रेजी द्वितीय प्रश्नपत्र लीक होने की रिपोर्ट शासन के मंडलीय पर्यवेक्षक ने भी तलब की है। शिक्षा निदेशालय में संयुक्त शिक्षा निदेशक और पर्यवेक्षक मंजू शर्मा ने डीआईओएस से पूछा है कि पेपर लीक होने का मामला क्या है और इस मामले में क्या कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड इस मामले में डीआईओएस से रिपोर्ट मांग चुका है। बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव ने इस प्रकरण में डीआईओएस को नोटिस जारी किया है। अब अखबारों में प्रकाशित खबरों से मिल रही पेपर लीक की शिकायतों को पर्यवेक्षक ने गंभीरता से लिया है। उनका कहना है कि डीआईओएस की रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई संभव है। बता दें कि बृहस्पतिवार को अंग्रेजी कि द्वितीय प्रश्नपत्र के लीक होने की शिकायत किसी ने फोन पर डीआईओएस से की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि आंवला क्षेत्र के एक कॉलेज के बाहर पेपर परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले ही बाहर आ गया और इसकी कापियां इस परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों को पैसे लेकर बेंची गईं। डीआईओएस डॉ. आशुतोष भारद्वाज का इस मामले में कहना था कि शिकायत पर उन्होंने सचल दस्ते को संबंधित केंद्र पर भेजा था लेकिन तब तक पेपर शुरू हो चुका था और मामला पकड़ में नहीं आ सका। वहीं, बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव संजय उपाध्याय कहना है कि  इस मामले में डीआईओएस की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें