एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं सोमवार को शुरू हो रही हैं। पहले दिन ही स्नातक की परीक्षाएं तीनों पालियों में होंगी। रुहेलखंड क्षेत्र के सभी नौ जिलों में बनाए गए 193 केंद्रों में से 70 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जिन पर पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षाएं होंगी। कुलसचिव ने सभी केंद्रों पर पुलिस फोर्स के बंदोबस्त के लिए सभी नौ जिलों के डीएम और पुलिस कप्तान को लिखकर अनुरोध किया है।
रविवार को छुट्टी वाले दिन भी विश्वविद्यालय खोलकर परीक्षाओं की तैयारी की गईं। कुलसचिव एके सिंह ने सभी केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। बताया कि सभी केंद्रों पर कापियां और पेपर भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में डिबार रह चुके और दागी तथा दूरस्थ स्थानों पर बने 70 केंद्रों को चिन्हित करके उन पर पर्यवेक्षक तैनात कर दिए गए हैं। इन पर अगर नकल की स्थिति सामने आई तो पर्यवेक्षक भी जिम्मेदार माने जाएंगे। इन केंद्रों पर विशेष निगरानी भी रखी जाएगी। पुलिस फोर्स की तैनाती भी रहेगी। पांच सचल दस्ते पहले ही बनाए जा चुके हैं।
इंसेट...
बैठेंगे 5,46,292 परीक्षार्थी
स्नातक
0 बीए- प्रथम वर्ष- 123317, द्वितीय वर्ष- 99454, तृतीय वर्ष- 102555
0 बीएससी- प्रथम वर्ष- 38548, द्वितीय वर्ष- 22606, तृतीय वर्ष- 17332
0 बीकॉम- प्रथम वर्ष- 21874, द्वितीय वर्ष- 17996, तृतीय वर्ष- 16702
स्नातकोत्तर
एमए- पूर्वार्द्ध- 37993, उत्तरार्द्ध- 30478
एमकॉम- पूर्वार्द्ध- 7748, उत्तरार्द्ध- 5790
एमएससी- पूर्वार्द्ध- 2434, उत्तरार्द्ध- 1465
--------
फोटो....
बरेली कॉलेज में भी हुईं तैयारियां
बरेली। बरेली कॉलेज ने भी विश्वविद्यालय परीक्षाओं के लिए तैयारी पूरी कर लीं। पश्चिमी गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी के लिए टेंट लगाया गया है। बैरिकेडिंग भी की गई है। प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव ने अपनी देखरेख में परीक्षा की तैयारियां कराईं। सारे कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी पत्र बांटे गए। पहले दिन की परीक्षा 83 कक्ष में होगी। इसके लिए 170 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। 51 शिक्षकों की टीमें परीक्षा की निगरानी में रहेंगी। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के 18 मेंबरों की ड्यूटी भी तलाशी के लिए लगाई गई है। तीन सचल दस्ते बनाए गए हैं।
--------
नहीं लगेंगी लॉ की क्लास
विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के मद्देनजर बरेली कॉलेज में विधि विभाग की कक्षाएं नौ, 10, 11, 12, 17, 18, 19, 20 और 21 मार्च को नहीं लगेंगी। प्राचार्य ने इसका आदेश जारी किया है।