फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीकी रही यूपीएसईई की वेरिफिकेशन प्रक्रिया

Wed, 17 Jun 2015 01:38 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश स्टेट इंट्रेंस एग्जाम यानी यूपीएसईई की ओर से मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए मंगलवार को शुरू हुई अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पहले ही दिन फींकी रही। शहर में बनाए गए पांच में से एक सेंटर पर तो तकनीकी कारणों से वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो सकी। बाकी सेंटरों पर अभ्यर्थियों की संख्या कम रही। खंडेलवाल मैनेजमेंट कॉलेज में 38 और फ्यूचर कॉलेज में 12 अभ्यर्थियों ने ही डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया। यही स्थिति बाकी दोनों सेंटरों की रही। पहले दिन एक हजार रैंक तक के अभ्यर्थियों को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था लेकिन अधिक रैंक वालों को भी मनाही नहीं थी फिर भी सीमित अभ्यर्थियों के पहुंचने से प्रक्रिया तेज नहीं हो सकी। बता दें कि डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन 23 जून तक चलेगा।
विज्ञापन


बीएड काउंसलिंग में सर्वर ने छकाया
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में मंगलवार को भी डेढ़ घंटे तक सर्वर ठप होने से बीएड की काउंसलिंग प्रभावित हुई। इसके चलते शाम साढ़े सात बजे तक काउंसलिंग खत्म हो पाई। यहां 1135 में से छह सौ अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हुए। वहीं, खंडेलवाल कॉलेज में 1072 में से 610 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें