फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं में प्रखर, 10 वीं में याहया ने किया टॉप

Tue, 19 May 2015 12:59 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 आईसीएसई में हार्टमैन कॉलेज के छात्रों ने अपना परचम लहराते हुए 12 वीं और 10 वीं में जिले के अंदर टॉप कर दिखाया है। 12 वीं में 95.80 फीसदी अंक हासिल करके प्रखर सक्सेना और 10 वीं में मोहम्मद याहया 97.60 फीसदी अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहे हैं। दोनों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में टॉप किया है।
विज्ञापन

हार्टमैन कॉलेज के साथ सेंट मॉरिया गोरेटी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी अपनी मेधा के झंडे गाड़े हैं। 12 वीं में जिले में दूसरा स्थान हार्टमैन के आदिल खान ने 95.30 फीसदी अंकों के साथ हासिल किया है तो तीसरे स्थान पर सेंट मॉरिया की याशना जवरानी रहीं हैं। उन्होंने 95.20 फीसदी अंक पाए हैं। 10 वीं में हार्टमैन कॉलेज के अनंत अग्रवाल 97.40 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और इसी कॉलेज की दीक्षा अग्रवाल 96.60 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सोमवार को सुबह साढ़े 11 बजे निर्धारित समय पर घोषित हुए दोनों कक्षाओं के रिजल्ट के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी ही लहर दौड़ गई। दोनों ही कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक आने की खुशी में जश्न मनाया। अच्छे अंक पाने वाले बच्चे स्कूलों में पहुंच गए थे, जहां उलझते-कूदते उन्होंने शिक्षकों के साथ फोटो खिंचवाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलवाई। इनके परिवारों ने भी खुशी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें