फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी स्टेशन पर आटो में लगी आग, भगदड़

Sun, 17 May 2015 01:46 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 पीलीभीत बाईपास स्थित सीएनजी स्टेशन पर गैस भरवाने पहुंचे एक आटो में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जैसे ही लपटें निकली तो भगदड़ मच गयी। किसी तरह आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से बच गया। इससे आधा घंटे तक पंप संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कंपनी कर्मी गैस भरते समय वाहनों को पूरी तरह बंद करा देते हैं इसके बावजूद आटो में शार्ट सर्किट हो गया। आग लगते ही आटो चालक भाग खड़ा हुआ। आसपास खड़े वाहन मालिक और लोगों में भगदड़ मच गयी। इस घटना से आटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पंप कर्मियाें ने आग बुझाने के साथ आटो परिसर से बाहर किया। सीजीयूएल प्रबंधक एसएम अली ने बताया कि पंप पर्याप्त अग्निशमन संसाधन उपलब्ध होने से आग पर काबू पाया गया, इस तरह कर्मियाें ने बड़ी घटना होने से बचा लिया। अगर आग भड़क जाती तो कई लोग घिर सकते थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें