फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड एवं बीएलएड पाठ्यक्रमों के लिए 20 से करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा 2020 की बीएड एवं बीएलएड पाठ्यक्रम मेें अध्ययनरत छात्रों के मुख्य परीक्षा आवेदन पत्र, परीक्षा सुधार परीक्षा, छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा एवं भूतपूर्व छात्र के परीक्षा आवेदन पत्र 20 जनवरी से आनलाइन भरे जाएंगे। आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। छात्र निर्धारित परीक्षा शुल्क आनलाइन भर सकेंगे। इस संबंध में परीक्षा फार्म भरने व शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि 30 जनवरी रखी गई है जबकि महाविद्यालय में ये फार्म 31 जनवरी तक जमा किए जा सकेंगे। महाविद्यालय इसका आनलाइन सत्यापन तीन फरवरी तक करेेंगे। इस संबंध में बिजनौर एवं मुरादाबाद जिले के परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय में जमा करने की आखिरी तिथि 04 फरवरी रखी गई है जबकि पीलीभीत, रामपुर, बदायूं जिले के फार्म महाविद्यालयों को 05 फरवरी तक जमा करने होंगे। बरेली एवं शाहजहांपुर जिले के परीक्षा फार्म यहां के महाविद्यालयों को 06 फरवरी तक जमा करना होगा।
विज्ञापन


अब 25 जनवरी तक होंगी विश्वविद्यालय की प्रयोगात्मक परीक्षाएं
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के समस्त प्रोफेशनल के सत्र 2019-20 के पाठ्यक्रमोें की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 जनवरी तक संपादित कराकर अंकपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mjpruprt.in पर अपलोड करने के निर्देश सभी महाविद्यालयों को दिए गए हैं। साथ ही इसके प्रिंट की प्रति को गोपनीय विभाग में 30 जनवरी तक जमा करने को कहा गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि 25 जनवरी के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट लॉक हो जाएगी जिसके चलते इस पर प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड नहीं किए जा सकेंगे। ना ही कोई भी संशोधन संभव होगा।
वहीं, समय से परीक्षा फल अपलोड ना करने पर संबंधित महाविद्यालयों के परीक्षा पुल रोकने की भी बात कही गई है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में प्रयोगात्मक परीक्षा कराने और इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी निर्धारित की गई थी। लेकिन तय समय में सैकड़ों कालेजों में नियुक्त वाह्य परीक्षक परीक्षा लेने पहुंचे ही नहीं। इसके चलते इन महाविद्यालयों ने विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर सूचित किया। साथ ही नए वाह्य परीक्षकों की नियुक्ति की मांग की। विश्वविद्यालय ने अब नए परीक्षकों की नियुक्ति कर 25 जनवरी तक सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने और इनके अंक विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें