फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा लेट फीस वसूलने का विरोध, कुलपति से मिले एबीवीपी के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दोबारा लेट फीस वसूलने के विरोध में एबीवीपी के छात्र नेताओं ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल से मिलकर राहत देने की मांग की।
विज्ञापन

कुलपति से मिलने पहुंचे परिषद के विभाग संगठन मंत्री राहुल चौहान और महानगर मंत्री गौरव यादव ने कहा कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्राइवेट फार्म भरने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क लगाकर ऑनलाइन फार्म भरने का अवसर दिया है। इस दौरान जिन छात्र-छात्राओं ने 14 जनवरी तक फार्म ऑनलाइन भरे लेकिन किसी कारणवश कॉलेज में जमा नहीं कर पाए, उन्हें भी 500 रुपये लेट फीस के साथ कॉलेज में फार्म जमा करने का प्रावधान किया गया है। उन लोगों ने कहा कि एक बार जो छात्र लेट फीस ले चुके हैं, उनसे कॉलेजों में फार्म जमा करने के लिए दोबारा फीस न वसूली जाए। जिन छात्रों ने यह फीस जमा कर दी है, उनकी फीस वापस कर दी जाए। इस पर कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह को कॉलेजों से बात कर सभी फार्म जल्दी जमा कराने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें