फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट फार्म भरने वाले सभी आवेदकों को परीक्षा का मौका देगा बरेली कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य बढ़ाने को कॉलेज ने विश्वविद्यालय को भेजा पत्र, 15 जनवरी तक भरे जा सकेंगे प्राइवेट फार्म
विज्ञापन

बरेली। बरेली कॉलेज से प्राइवेट फार्म भरने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पूर्व की तरह ही परीक्षा में शामिल किया जाएगा। 15 जनवरी फार्म भरने की अंतिम तिथि है। प्राइवेट फार्म भरने की तिथि बढ़ने के बाद लगातार फार्म भरे जा रहे हैं। ऐसे में सभी आवेदकों को मौका मिलना चाहिए। इस बाबत कॉलेज ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र भी भेजकर दिया है।
बरेली कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि हर वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न कॉलेजों को प्राइवेट फार्म भरवाने का एक लक्ष्य दिया जाता है। मगर किसी कॉलेज में उस लक्ष्य से अधिक छात्र यदि आवेदन करते हैं तो उनके आवेदन स्वीकृत कर उन्हें भी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती है। इसके लिए महाविद्यालय को अपनी ओर से विश्वविद्यालय को एक पत्र भेजकर सूचना देनी होती है। हर साल होने वाली यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इसके तहत ही बरेली कॉलेज इस बाबत विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर सूचित कर चुका है। इसमें कहा गया कि बरेली कॉलेज से प्राइवेट फार्म भरने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पूर्व की तरह ही परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण
बरेली कॉलेज के बीकॉम ऑनर्स प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने पंतनगर स्थित बिस्किट कंपनी की प्रोडक्शन यूनिट का दौरा किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को औद्योगिक उत्पादन के जरूरत तत्वों और उत्पादन से लेकर वितरण तक पूरी कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य डॉ. रमेश त्रिपाठी और डॉ. रविंद्र यादव ने इस दल का नेतृत्व किया। बीकॉम ऑनर्स के एचओडी डॉ. प्रियंक मेहरोत्रा, डॉ. शिव शंकर, डॉ. गरिमा, डॉ. शुभांशु, नुपुर और कृतिका भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें