फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर गुजरने के बाद बरेली कॉलेज में बंटे स्वेटर

विज्ञापन
स्वेटर बांटते प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन भटनागर। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
डेढ़ सौ आवेदनों में सौ का किया गया था चयन, 25 वेटिंग लिस्ट में
विज्ञापन

बरेली। बरेली कॉलेज में शुक्रवार को 35 छात्र-छात्राओं को स्वेटर बांटे गए। इस दौरान उन्हीं छात्र-छात्राओं को स्वेटर मिले, जिन्होंने कॉलेज के डीएसडब्ल्यू विभाग में 20 दिसंबर 2019 तक आवेदन किया था। विभाग में आए करीब डेढ़ सौ आवेदनों की जांच कमेटी ने की, जिसके बाद सौ आवेदनों को स्वेटर वितरण के लिए चयनित किया गया। वहीं 25 अन्य आवेदनों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को 35 छात्र-छात्राओं को स्वेटर बांटे गए। इनमें 22 छात्राएं और 13 छात्र हैं। स्वेटर वितरण के लिए दो दिसंबर तक आवेदन मांगे गए थे जिसे बाद में दस दिसंबर, 12 दिसंबर, 15 दिसंबर और अंत में 20 दिसंबर कर दिया गया। 20 दिसंबर तक 150 आवेदन आए जिनकी आय प्रमाण पत्र, अंत्योदय कार्ड, आधार कार्ड, कॉलेज आईडी आदि देखकर जांच की गई। इसके बाद सौ विद्यार्थियों का चयन कर उनकी लिस्ट 22 दिसंबर को चस्पा कर दी गई। इसके बाद छुट्टियों की वजह से स्वेटर वितरण कार्यक्रम स्थगित होता रहा। एक दिसंबर को कॉलेज खुला तो घोषणा की गई कि 3, 4 और छह जनवरी को स्वेटर बांटे जाएंगे। इसी के तहत शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन व चीफ प्राक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने डीएसडब्ल्यू विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजीव मेहरोत्रा की उपस्थिति में स्वेटरों का वितरण किया। डॉ. राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि स्वेटर खरीद के लिए तीन जगहों से कोटेशन लिए गए थे। इनकी क्वालिटी को भी जांचा गया। यह काम वितरण समिति, परचेसिंग कमेटी, परामर्श दात्री समिति की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें