फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स अब ऑनलाइन पढ़ सकेंगे यूपी बोर्ड की किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ई-बुक्स पर किताबें कर दी हैं ऑनलाइन
विज्ञापन

बरेली। आईसीएसई और सीबीएसई की तर्ज पर बेसिक, माध्यमिक स्कूलों के स्टूडेंट्स भी अब ऑनलाइन किताबें पढ़ सकेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा एक से आठवीं तक तो माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 9 से 12वीं तक की किताबें ऑनलाइन की हैं। माध्यमिक ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक की सभी विषयों की और बेसिक ने फिलहाल 32 किताबें को ऑनलाइन अपलोड किया है। सचिव नीना श्रीवास्तव ने जारी आदेश में ऑनलाइन पुस्तकों को पढ़ने के लिए बच्चों को जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की तमाम विषयों की किताबें काफी महंगी हैं। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग से किताबों का वितरण ही नहीं किया जा सका है। छात्रों को इस समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन ई-बुक्स की व्यवस्था शुरू की है। विभाग की वेबसाइट पर एनसीइआरटी की किताबें सेव की गई हैं। अब कक्षा एक से कक्षा 12 तक के स्टूडेंट्स विभागीय वेबसाइट ‘यूपीएमएसपी डॉट एडू डॉट इन’ पर ई-बुक्स नाम के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन किताब पढ़ सकेंगे। सचिव ने बच्चों को इस योजना के प्रति जागरूक करने के लिए माध्यमिक और बेसिक के शिक्षकों को बच्चों को बुक्स खोजने और पढ़ने की जानकारी देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ऑनलाइन अपलोड फाइल को पढ़ने के अलावा प्रिंट भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें