फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा समिति की बैठक 23 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा समिति की बैठक 23 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बैठक में विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा को लेकर भरे गए फार्मों, जमा करने की अंतिम तिथि, आगामी परीक्षा की तिथियों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा समिति की बैठक में विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कालेजों में वार्षिक परीक्षाओं की तिथि का निर्धारण किया जाएगा। वायवा जनवरी की 16 तारीख को कराने और 26 फरवरी से मुख्य वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन का निर्णय हो सकता है। परीक्षा के पूर्व फार्म आदि को जमा करने और कालेजों के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी इस बैठक में तय किए जाएंगे। बैठक में सेंटर के मुद्दे को भी उठाया जाएगा। इनमें वे सेंटर, जिनमें पिछले वर्षों में ठीक से परीक्षा नहीं हुई या नकल आदि की सूचना आई, उनकी रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी। साथ ही यदि किसी सेंटर को डिबार करना है तो इस पर भी निर्णय इसी परीक्षा समिति की बैठक में लिया जाएगा। इसके अलावा उन छात्रों के केसों पर भी चर्चा होगी, जिन्हें नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया है। अनुशासनहीनता की वजह से वार्षिक परीक्षा से वंचित किए गए छात्रों पर भी चर्चा होगी। परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर को परीक्षा समिति की बैठक में वार्षिक परीक्षा से संबंधित सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें