फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्वस्थ भारत की परिकल्पना स्वस्थ शहर से होगी साकार’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कालेज बरेली के बी यूनिट, आठ यूपी गर्ल्स बटालियन की ओर से ‘मैं आपके शहर को स्वच्छ रखने के लिए क्या कर सकती हूं’ विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चीफ प्राक्टर एवं एनसीसी अधिकारी ले. (डॉ.) वंदना शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कला विभाग एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सूरज साहू रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रमेश त्रिपाठी, डॉ. रवींद्र यादव, सुबेदार के एम शर्मा, सुबेदार पीडी तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़े की कड़ी के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में बोलते हुए कैडेट सांभवी शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत की परिकल्पना स्वच्छ शहर से ही साकार हो सकती है। वहीं कैडेट पूजा ने कहा कि स्वच्छता किसी एक की जिम्मेदारी ना होकर समग्र रूप में सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। कैडेट उपासना चौहान ने कहा कि पालिथीन पर प्रतिबंध लगाना एक अच्छा कदम है। अंडर आफिसर ऋतिका सक्सेना ने कहा कि शहर को छोटे छोअे जोन में बांटकर एनसीसी कैडेट्स और यूनिट्स को जोन के अनुसार जिम्मेदारी सौंप दी जानी चाहिए। सर्जेंट मनप्रीम ने कहा कि जैसे ट्रैफिक के लिए चालान व्यवस्था है उसी तरह स्वच्छता के लिए कठोर चालान की व्यवस्था की जाए। कैडेट वैष्णवी ने भी स्वच्छता के लिए सामूहिक प्रयास की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें