बरेली। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को महिला/पुरुष जिला स्तरीय जिमभनास्टिक और वेट लिफ्टिंग खेल प्रतियोगिताएं हुईं। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के बाद विजेताओं को सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी रविंद्र, विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष पवन अरोड़ा और आरएसओ विजय कुमार रहे। जिम्नास्टिक के बालिका ग्रुप अंडर 10 के बीम में पीहू चोपड़ा, काव्या, स्तुति रौतेला, अंडर 12 में आद्या, शगुन, तृप्ति, अंडर 14 में अदिति सिंह, दिव्यांशी, वंदना, बालक फ्लोर के अंडर 10 में जश्न चोपड़ा, शौर्य, राघव, ग्रुप अंडर 12 में सौम्या, पारस, आशीष, अंडर 14 में रुद्र शंकर, लविश, अर्पित बाबू, बालक के टेबल वॉल्ट के अंडर 12 में अक्षय, पारस, वरुण, अंडर 14 में रुद्र शंकर, लविश, आदित्य क्रमश: गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल हासिल किया। वहीं, वेटलिफ्टिंग के बालक 49 किलो के भारवर्ग में शोभित, शुभम, उवेश, 55 किलो में विशाल, मीरान, नितेश, 61 किलो में गौरव यादव, रोहित, रहमान, 67 किलो में मोहम्मद रेहान, सौरभ, अमन गिरी, 73 किलो में हिमांशु, चंद्रांश, हर्षित, 81 किलो में साहिल, युवराज, अभय, 89 किलो में अंकित कश्यप, केशव और मनोज, बालिका वर्ग के 40 कि लो भारवर्ग में नंदिनी, संजना पाल, मीनू, 45 किलो में तृप्ति, नेहा, आइमा, 49 किलो में खुशी, फरीन खान, कशिश, 55 किलो में सैफाली, शाजिया, नैंसी ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल विजेता रहीं। इस दौरान मंडी समिति के डिप्टी डायरेक्टर वेट लिफ्टिंग कोच हरिशंकर, जिम्नास्टिक कोच सोनू मौजूद रहे।