बरेली। बरेली कॉलेज बरेली के प्राचार्य अनुराग मोहन ने बताया कि सत्र 2019-20 के दौरान छात्रवृत्ति-शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन करने वाले सभी वर्गों (जातियों) के विद्यार्थी अपने आवेदनों में त्रुटि होने या संशोधन के लिए शासन की छात्रवृत्ति वेबसाइट www.scholarship.up.nic.in
पर दो दिसंबर से 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हें। इस आवेदन की एक हार्ड कापी उन्हें महाविद्यालय के छात्रवृत्ति काउंटर पर भी 22 दिसंबर तक आवश्यक रूप से जमा करनी होगी। इसके बाद संशोधित आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।