बरेली। वीरांगना अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना व जिला अस्पताल के सहयोग से एड्स जागरूकता कार्यक्रम के तहत विश्व एड्स दिवस 2019 की थीम ‘एंडिंग एचआईवी एड्स: कम्युनिटी बाई कम्यूनिटी’ ऱ् आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता तन्वी में पहला पुरस्कार जीता। इसी विषय पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में शीतल पटेल विजेता रहीं।
वाद विवाद में लावण्या को दूसरा और स्वाति को तीसरा पुरस्कार मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में पूनम दूसरे और मंतशा तीसरे स्थान पर रहीं। विधिक विभाग से आए राजेश भटनागर ने बताया कि एड्स पीड़ितों को सरकार मुफ्त विधिक परामर्श प्रदान करती है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुधीर गर्ग ने कहा कि एड्स मरीज को टीबी संक्रमण की आशंका भी बढ़ जाती है। योगेश शर्मा ने बताया कि एड्स रोगियों की संख्या के मामले में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर है। प्राचार्या संध्या सक्सेना ने कहा कि युवा वर्ग जन जागरूकता के लिए संकल्पित हो जाए तो इस समस्या का समाधान भी हो सकता है। डॉ. हिमशिखा यादव, डॉ. फौजिया ने भी विचार व्यक्त किए।