फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षकों को बताना होगा कॉलेेजों की लैब का सच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हर साल प्रैक्टिकल से पहले इंटर कॉलेजों की बदहाल लैब पर चिंता जताई जाती है। व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कॉलेजों पर कागजी कार्रवाई करते हुए चेतावनी भरा पत्र भी जारी किया जाता है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होता है। इस बार शासन ने विभाग से नहीं बल्कि सीधे परीक्षकों से लैब की रिपोर्ट मांगी है। परीक्षक जिस कॉलेज में प्रैक्टिकल लेने जाएंगे वहां की लैब की फोटो के साथ उसी दिन रिपोर्ट देंगे। अगर कॉलेज की लैब बदहाल मिली तो शासन खुद कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

प्रैक्टिकल को लेकर पिछले दिनों शासन में बैठक हुई जिसमें कॉलेजों की लैब का मुद्दा उठा। अधिकारियों ने चिंता जताई कि लैब को लेकर कॉलेज गंभीर नहीं। प्रैक्टिकल के वक्त ही लैब में उपकरण दिखाई देते हैं। बाकी पूरे साल छात्रों को लैब में उपकरण नसीब नहीं होते। कुछ कॉलेज तो पूरे साल उपकरण अपने घरों में रखते हैं और प्रैक्टिकल के वक्त ही लैब में उपकरण लाते हैं। अब शासन ने निर्देश दिए हैं कि प्रैक्टिकल लेने वाले परीक्षकों को लैब की रिपोर्ट उसी दिन देनी होगी। अगर उपकरण नहीं हैं तो संबंधित कॉलेजों पर शासन कार्रवाई करेगा।
बरेली में ही तमाम कॉलेजों में लैब बदहाल
बरेली के कई कॉलेजों में लैब बदहाल हैं। वित्तविहीन के साथ कई अनुदानित कॉलेजों में उपकरण ही नहीं हैं और जहां उपकरण हैं वहां पूरे साल लैब बंद रहती है। अब सभी कॉलेजों में लैब दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों शासन में हुई बैठक में कॉलेजों की लैब को लेकर चिंता जताई गई। अधिकतर कॉलेज प्रैक्टिकल के दौरान ही लैब दुरुस्त करते हैं। इस बार परीक्षकों से रिपोर्ट मांगी गई है। जो परीक्षक जिस कॉलेज में प्रैक्टिकल लेगा उसे फोटो के साथ लैब की स्थिति की रिपोर्ट भेजनी होगी। अगर लैब बदहाल मिली तो संबंधित कॉलेजों पर कार्रवाई होगी। मंडल के सभी कॉलेजों को इस बाबत निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. प्रदीप कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें