फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपी डिग्री कॉलेज: एनसीसी कैडेट्स के चयन में हुआ था घपला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मीरगंज के आरपी डिग्री कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के चयन में धांधली की क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश की बनाई कमेटी की जांच में पुष्टि हो गई है। अब यह रिपोर्ट एनसीसी मुख्यालय भेजी जाएगी। अब कैडेट्स का चयन निरस्त होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों छात्रनेता राहुल गंगवार के साथ आरपी डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश से शिकायत की थी कि करीब दो महीने पहले कॉलेज में हुई एनसीसी की चयन प्रक्रिया में गड़बड़ियां की गई हैं।सुविधा शुल्क न देने पर योग्य छात्रों का चयन न करके सिफारिशी और रुपये देने वालों का चयन कर लिया गया है। छात्रों की शिकायत पर डॉ. राजेश प्रकाश ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की थी। राजकीय महाविद्यालय बिसौली के प्राचार्य की अध्यक्षता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अलका मेहरा, डॉ. दरख्शां अजहर और राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रतनलाल ने मामले की जांच की। इसमें एनसीसी कैडेट्स की चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अब जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, रिपोर्ट आते ही कार्रवाई के लिए एनसीसी मुख्यालय भेजी जाएगी। संभावना जताई जा रहा है कि एनसीसी मुख्यालय कॉलेज की चयन प्रक्रिया को निरस्त कर सकता है।
12 छात्र-छात्राओं के चयन पर उठाए थे सवाल
शिकायतकर्ता छात्र-छात्राओं ने आरपी डिग्री कॉलेज के 12 छात्र-छात्राओं के एनसीसी में चयन पर सवाल उठाया था। उनका कहना था कि इनमें कुछ दौड़ में असफल हुए हैं, एक का पैर टूटा हुआ है और कुछ की लंबाई कम होने के बावजूद चयन किया गया है। साथ ही पूर्व में कॉलेज द्वारा कराई जांच में भी लीपापोती के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


कमेटी की जांच में आरपी डिग्री कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स की चयन प्रक्रिया पर लगाए आरोप सही पाए गए हैं। कमेटी की रिपोर्ट आते ही उसे कार्रवाई के लिए एनसीसी मुख्यालय को भेजा जाएगा। - डॉ. राजेश प्रकाश, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें