फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहजिल की सेंटर बनवाने की अर्जी डीआईओएस ने कर दी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सत्ता की धमक में जो काम एक फोन पर हो जाते थे वो अब दफ्तरों के चक्कर लगाने पर भी नहीं हो रहे। सपा से विधायक रहे शहजिल इस्लाम ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का सेंटर बनवाने के लिए पहले डीआईओएस को फोन किया जब बात नहीं बनी तो वह शुक्रवार को खुद दफ्तर पहुंच गए। हालांकि उनको मायूसी ही मिली। डीआईओएस ने यह कहते हुए उनकी अर्जी खारिज कर दी कि शासन ने सिर्फ नगरीय क्षेत्र में ही सेंटर बनाने की अनुमति दी है। ग्रामीण क्षेत्र में सेंटर नहीं बना सकते।
विज्ञापन

टीईटी दिसंबर में प्रस्तावित है। 22 नवंबर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि जिले में कितने अभ्यर्थी परीक्षा देंगे और कितने सेंटर बनाने हैं। सपा के पूर्व विधायक शहजिल इस्लाम शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय पहुंचे और शेरगढ़ स्थित अपने कॉलेज में सेंटर बनाने की अर्जी दी। डीआईओएस ने यह कहते हुए उनकी अर्जी खारिज कर दी कि टीईटी के सेंटर सिर्फ नगरीय क्षेत्र में ही बन सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सेंटर बनवाने की अनुमति नहीं है। डीआईओएस मनभरन राम राजभर का कहना है कि शहजिल इस्लाम ने टीईटी का सेंटर बनाने का आवेदन दिया है। उनका कॉलेज चूंकि ग्रामीण क्षेत्र में है इसलिए वहां सेंटर बनाना संभव नहीं। उनको मना कर दिया है। वहीं पूर्व विधायक शहजिल इस्लाम का कहना है कि टीईटी का परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए आवेदन दिया है। डीआईओएस ने आश्वासन दिया है कि सेंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी तो उसमें देख लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें