फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर आधा-अधूरा एरियर मिलने पर शिक्षामित्रों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली से पहले शिक्षामित्रों के खातों में एरियर की रकम पहुंचनी थी लेकिन बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों के खाते में एरियर की काफी कम धनराशि स्थानांतरित हुई। इससे नाराज शिक्षामित्रों ने गुरुवार को लेखाधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर हंगामा किया। शिक्षामित्रों का आरोप था कि लेखाधिकारी के स्टाफ की गलती से एरियर की पूरी धनराशि उनके खातों में नहीं आई है।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का कहना था कि वर्ष 2015 में सपा सरकार ने शिक्षामित्रों को अध्यापक बनाया था। वर्ष 2017 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें वापस शिक्षामित्र के पदों पर भेज दिया गया। इन शिक्षामित्रों को सातवें एरियर का कुल 65745 रुपये का भुगतान शासन को दिवाली से पहले करने के निर्देश दिए गए थे। यह धनराशि आई भी लेकिन करीब बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों के खाते में एरियर की रकम 65748 रुपये की जगह केवल 13180 रुपये ही ट्रांसफर की गई। इसे लेकर शिक्षामित्रों ने बृहस्पतिवार को लेखाधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि ऐसा लेखाधिकारी के स्टाफ की गलती से हुआ है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केपी सिंह के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षामित्रों को दो नवंबर तक एरियर का पूरा भुगतान मिल जाने का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर संगीता गंगवार, जगवीर सिंह यादव, चरन सिंह, सुजान सिंह, वीरपाल, रचना शर्मा, सोनम शर्मा आदि शिक्षामित्र मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें