बरेली। बरेली कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग ने पीजी फोरम के तहत एक नई पहल शुरू की है। इस क्रम में बुधवार को यहां छात्र-छात्राओं के लिए क्विज कराई गई, जिसके समापन पर विजेता सम्मानित किए गए।
आमतौर पर विभिन्न विभागों में पीजी फोरम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम, कॉलेज के तौर-तरीके आदि बताए जाते हैं। मगर बुधवार को राजनीति विज्ञान विभाग ने इसको लेकर एक नई पहल की। इसमें प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 50 नंबर का विषय संबंधी बहुविकल्पीय पेपर आयोजित किया गया। इसमें परास्नातक स्तर पर अर्जुन पाराशरी प्रथम, शिखा शर्मा द्वितीय, दीक्षा तिवारी तृतीय, रवि कुमार चतुर्थ और अंजलि मिश्रा पंचम स्थान पर रहीं। स्नातक स्तर पर यथार्थ आनंद प्रथम, पूजा सिंह द्वितीय, अतुल प्रताप तृतीय, यशोवर्धन चतुर्थ और अमन ने पंचम स्थान पाया। इस दौरान शिक्षकों ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
आयोजन में प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आलोक खरे, विभागाध्यक्ष डॉ. मनमीत कौर, चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. नीलम गुप्ता, डॉ. रमेश त्रिपाठी, डॉ. मिन्नी यादव, डॉ. रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।