फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेशनल, सेमेस्टर पाठ्यक्रम की परीक्षा तिथियों में फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रोफेशनल और विषम सेमेस्टर पाठ्यक्रम की परीक्षा तिथियों में फेरबदल किया है। मंगलवार को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं नौ नवंबर से शुरू होकर 13 दिसंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीबीए के पहले, तीसरे, पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 नवंबर से 11 दिसंबर तक, बीसीए ओल्ड के पहले, तीसरे, पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक होंगी। बीलिब पहले सेमेस्टर की परीक्षा 10 से 14 दिसंबर तक, बीएससी एग्रीकल्चर पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 25 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच होंगी। बीकॉम फाइनेंस पहले, तीसरे, पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 नवंबर से पांच दिसंबर और बीकॉम फाइनेंसियल सर्विसेज के पहले, तीसरे, पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 25 नवंबर से तीन दिसंबर तक चलेंगी। एलएलबी त्रिवर्षीय के पहले, तीसरे, पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 25 नवंबर से 10 दिसंबर और एलएलबी पंचवर्षीय के पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें, नौवें सेमेस्टर की परीक्षा 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक होंगी। एलएलएम पहले एवं तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 25 से 30 नवंबर के बीच होंगी। एमलिब के पहले सेमेस्टर की परीक्षा 9 से 13 दिसंबर, एमएसडब्ल्यू पहले, तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 25 नवंबर से पांच दिसंबर और पीजीडीसीए पहले सेमेस्टर की परीक्षा 25 से 29 नवंबर के बीच होगी। बीएससी नर्सिंग के प्रथम से चतुर्थ वर्ष तक की परीक्षाएं नौ नवंबर से 16 नवंबर तक होंगी। पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षा 9-22 नवंबर तक चलेंगी। बीएएमएस पहले, दूसरे, तीसरे एवं चौथे वर्ष की मुख्य और इम्प्रूवमेंट परीक्षा नौ नवंबर से शुरू होकर 28 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें