फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैक वर्कशॉप में अपना मूल्यांकन करेंगे कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
30 अक्तूबर को बिजनौर में होगी वर्कशाप, बरेली कॉलेज ने प्रभारी बदले
विज्ञापन

बरेली। नैक मूल्यांकन की तैयारियों को लेकर 30 अक्तूबर को बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में वर्कशॉप होगी। इसमें बरेली और मुरादाबाद मंडल के कॉलेजों के प्रतिनिधि भाग लेंगे और अपना मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन

बरेली और मुरादाबाद मंडल में इस बार 30 कॉलेजों ने नैक मूल्यांकन कराने के लिए आवेदन किया है। इसको लेकर कॉलेजों ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं बरेली कॉलेज आगामी सत्र में नैक मूल्यांकन कराने की योजना बना रहा है। वहीं कॉलेजों ने उच्च ग्रेड पाने के लिए अपने स्तर से भी तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर 30 अक्तूबर को बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में एक वर्कशॉप बुलाई गई है। इसमें यूजीसी के अलावा कुछ अन्य विशेषज्ञों के साथ नैक मूल्यांकन की तैयारियों पर मंथन करके कॉलेज अपना मूल्यांकन स्वयं करेंगे। जहां भी खामियां दिखेंगी, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा और विशेषज्ञों की राय के अनुसार व्यवस्थाएं बेहतर की जाएंगी। वहीं बरेली कॉलेज में नैक मूल्यांकन की तैयारियों के लिए अब डॉ. आलोक खरे को प्रभारी बनाया गया है। पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने यह जिम्मेदारी डॉ. कमल सक्सेना को दी थी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों के चलते अब यह जिम्मेदारी डॉ. आलोक खरे निभाएंगे और डॉ. कमल सक्सेना मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें