फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीख नहीं बढ़ी तो दांव पर लग जाएगा लाखों छात्रों का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर वाले छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा फार्म भरने का रविवार को अंतिम दिन था। तिथि बढ़ने की संभावना के चलते छात्र-छात्राओं ने इसमें रुचि नहीं ली और अंतिम दिन मात्र एक हजार फार्म ही भरे गए। अब लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य विश्वविद्यालय के रहम पर अटक गया है। अगर तारीख नहीं बढ़ी तो बड़ी संख्या में छात्रों का साल खराब हो जाएगा।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और उससे संबद्ध कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर थी। 13 सितंबर से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत शनिवार शाम सात बजे तक 35,668 फार्म भरे गए थे। रविवार को इन फार्म की संख्या करीब एक हजार बढ़कर 36,500 तक पहुंच गई है। जबकि बरेली और मुरादाबाद मंडल के 550 से अधिक कॉलेजों में इन पाठ्यक्रम के तहत करीब पांच लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। ऐसे में फार्म भरने में की गई लापरवाही के चलते साढ़े चार लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के फार्म नहीं भरे जा सके हैं। अगर विश्वविद्यालय ने यह तारीख नहीं बढ़ाई तो इन लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लग जाएगा।

इन कोर्स में भरे जाने थे
इस तिथि के दौरान एलएलबी (थ्री ईयर, फाइव ईयर), बीएससी कृषि, बीकॉम वित्त एवं वित्तीय सेवाएं, बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, एमएसडब्ल्यू, बीलिब, एमलिब के विषम सेमेस्टर एक, तीन, पांच, सात और नौ के फार्म भरे जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें