बरेली। इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की एडमिशन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। विभिन्न कॉलेजों में इसके लिए पाठ्यक्रम के अनुसार समन्वयक तय कर दिए गए हैं।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शनिवार को इम्प्रूवमेंट परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया था। इस बार इम्प्रूवमेंट परीक्षा में करीब 62 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। अब इन छात्र-छात्राओं की एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। बरेली कॉलेज, साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय और वीरांगना रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार 14 अक्तूबर से छात्र-छात्राएं कॉलेज में जाकर एडमिशन ले सकेंगे। वहीं, कन्या महाविद्यालय भूड़ की प्राचार्य डॉ. सुनीता जोशी ने बताया कि उनके कॉलेज में इम्प्रूवमेंट परीक्षा देने वाली छात्राओं की एडमिशन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। ब्यूरो