फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड नामावली में की लापरवाही, चार कॉलेजों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बोर्ड नामावली में लापरवाही करने पर चार कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया है। क्षेत्रीय कार्यालय को भेजी गई रिपोर्ट में इन कॉलेजों को बोर्ड कार्यों से वंचित करने की भी संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

राम प्रताप देवती इंटर कॉलेज फरीदपुर, सुभाष इंटर कॉलेज आंवला, डॉ. बीआर अंबेडकर कॉलेज बिसारतगंज, कंवर ढांकर लाल इंटर कॉलेज मीरगंज में एक-एक विद्यार्थी का डाटा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होने से रह गया था। इन कॉलेजों को पांच अक्तूबर तक बचे विद्यार्थियों का डाटा अपलोड करना था। कॉलेजों ने डाटा अपलोड नहीं किया। अब डीआईओएस कार्यालय ने इन कॉलेजों पर कार्रवाई की है। इन कॉलेजों को नोटिस जारी जवाब तलब किया गया है। साथ ही बोर्ड कार्यों से वंचित करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय को संस्तुति की गई है। यहां के प्रिंसिपल को बोर्ड परीक्षा कार्यों से हटाया जा सकता है। प्रभारी डीआईओएस मनभरन राम राजभर के अनुसार कॉलेजों ने लापरवाही की है। इसके लिए नोटिस जारी किए हैं। कार्रवाई के लिए बोर्ड को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें