फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने पी शराब, ग्रामीणों ने कमरे में किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। वजीरगंज ब्लॉक के गांव पलेई के प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक स्कूल के एक कक्ष में बैठक शराब पी रहा था। वह इस समय प्रभारी प्रधानाध्यापक है। ग्रामीणों को भनक लगी तो वे विद्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने शिक्षक को नशे में धुत पाया। वहां शराब का पौवा भी मिला। इस पर ग्रामीणों ने उसे कमरे मेें बंद कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची यूपी 100 ने कमरे से निकाला। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने उसे निलंबित कर दिया है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ।
विज्ञापन

पिछले दिनों कुंवरगांव और उझानी क्षेत्र के स्कूलों में प्रेम प्रसंग के मामले सामने आए थे। वहीं अब वजीरगंज के गांव पलेई के प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक धीरज कुमार ने स्कूल में बैठकर शराब पीनी शुरू कर दी। गांव वाले स्कूल पहुंचे तो वहां वह दारू के नशे में धुत मिले। लोगों ने उन्हें विद्यालय के उसी कक्ष में बंद कर यूपी-100 को फोन कर दिया। पुलिस ने उन्हें कमरे से निकाला और बीईओ सर्वेश को इसकी जानकारी दी। बीईओ ने एनपीआसी को मौके पर भेजा तो मामला सही पाया गया।
एनपीआरसी ने आरोपी शिक्षक की पत्नी को बुलाकर उन्हें घर जाने दिया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। आरोपी शिक्षक से उनका पक्ष जानने को फोन किया गया तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक का फोन संभवत: कमरे में ही बंद रह गया है। इधर बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए उसावां बीआरसी से अटैच कर दिया है।
विज्ञापन


विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के शराब पीने की सूचना मिली थी। इस पर तुरंत एनपीआरसी को विद्यालय भेजा था, जिसमें मामला सही पाया गया। ऐसे में उनके निलंबन की संस्तुति करते हुए फाइल बीएसए को भेज दी।
- सर्वेश, बीईओ वजीरगंज

बीईओ के माध्यम से पता चला कि आरोपी शिक्षक विद्यालय में शराब पी रहा था। ऐसे में उसको निलंबित कर दिया गया है, साथ ही निलंबन अवधि में बीआरसी उसावां से अटैच कर दिया है।
-रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए

विद्यालय में शराब पीना गलत हरकत है। शिक्षा विभाग की ओर से उस पर विभागीय कार्रवाई की गई, ये जरूरी था। शराब के नशे में शिक्षक मिला, तो उसका मेडिकल परीक्षण भी कराना चाहिए।
विज्ञापन

-राम निवास शर्मा, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें