फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश परीक्षा के 10 अक्तूबर तक होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी की सिनॉप्सिस और फीस जमा करने का सोमवार को अंतिम दिन था। इसके चलते पूरे दिन अफरातफरी मची रही। वहीं, पीएचडी में प्रवेश परीक्षा के लिए सोमवार को आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दी गई है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 11 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया था। सोमवार 30 सितंबर इसकी अंतिम थी, जिसे बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दिया गया है। सोमवार को अंतिम दिन तक करीब 4300 छात्र-छात्राओं की फीस जमा हुई और करीब पांच हजार ने अब तक इसके लिए पंजीकरण कराया है। वहीं, सोमवार को पूर्व में पीएचडी में छात्र-छात्राओं को सिनॉप्सिस और फीस जमा करने की अंतिम तिथि थी। अंतिम होने के चलते सोमवार को विश्वविद्यालय के तमाम विभागों में अफरा-तफरी का माहौल था। पूरे दिन छात्र-छात्राएं अपने गाइड के पास पहुंचकर सिनॉप्सिस में संसोधन कराते रहे। वहीं, बैंक में फीस जमा होने का समय सिर्फ चार बजे तक ही था। सछास पदाधिकारी फैज खान ने बताया कि इसके चलते कुछ छात्र-छात्राओं को परेशान भी होना पड़ा क्योंकि उन्हें समय की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें