फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
तारीख कई बार बढ़ी, लेकिन आईटीआई की सीटें नहीं भरी
विज्ञापन

अब चार अक्तूबर तक खाली सीटों पर ले सकेंगे प्रवेश
सीबीगंज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों का आईटीआई से मोहभंग होता नजर आ रहा है। चौथी लिस्ट निकालने के बावजूद करीब 250 सीटें खाली पड़ी हैं। अब एक बार फिर एडमिशन लेने की अंतिम तिथि चार अक्तूबर कर दी गई है।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीबीगंज के प्रधानाचार्य राजकुमार शाक्य ने बताया कि सीबीगंज स्थित आईटीआई, काष्ठ कला केंद्र, फरीदपुर और आंवला आईटीआई में चौथी लिस्ट चस्पा कर दी गई है। सभी अभ्यर्थी संबंधित संस्थानों में रैंक कार्ड निकालकर तीन अक्तूबर को अपराह्न 2 बजे तक संबंधित आईटीआई में जमा कर दें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल व छाया प्रति, चार फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र समेत अन्य प्रमाण पत्र लेकर एडमिशन को पहुंचें। प्रधानाचार्य ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में लगी चतुर्थ चरण की सूची से अभी तक प्रवेश नहीं लिया है, वे चार अक्टूबर को शाम पांच बजे तक संबंधित संस्थान में जाकर एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें