फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज- नैक मूल्यांकन से कतराया प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बरेली और मुरादाबाद मंडल के 30 डिग्री कॉलेजों ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यानयन परिषद (नैक) मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है। यूपी के बड़े कॉलेजों में शुमार बरेली कॉलेज को नैक से ‘ए’ ग्रेड मिला हुआ है, लेकिन इसका समय पूरा हो चुका है। मगर बरेली कॉलेज इस ग्रेड को दोबारा प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
विज्ञापन

बरेली और मुरादाबाद मंडल में 550 से ज्यादा डिग्री कॉलेज रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। शासन का प्रयास है कि सारे कॉलेजों में शिक्षा गुणवत्ता समेत अन्य व्यवस्थाएं बेहतर हों और उनका नैक से मूल्यांकन कराया जाए। इससे कॉलेजों को शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए विभिन्न अनुदान भी मिल सकेंगे। इस समय बरेली और मुरादाबाद मंडल में 21 डिग्री कॉलेज हैं, जिन्हें नैक द्वारा मूल्यांकित कराया जा चुका है। अब विश्वविद्यालय से संबद्ध 30 अन्य डिग्री कॉलेज नैक मूल्यांकन कराने की तैयारी में हैं। इसको लेकर जल्दी ही एक कार्यशाला आयोजित करने की करने की तैयारी चल रही है, जिसमें कॉलेजों को इसमें सफल होने का तरीका बताया जाएगा।

ग्रेड छिना तो होगा बरेली कॉलेज को काफी नुकसान
वर्ष 1837 में स्थापित बरेली कॉलेज को वर्ष 2013 में नैक दौरे में ‘ए’ ग्रेड मिला था। उस समय डॉ. आरपी सिंह कॉलेज के प्राचार्य थे। वर्ष 2018 कॉलेज में इस मूल्यांकन का समाप्त हो चुका है, लेकिन बरेली कॉलेज ने नैक मूल्यांकन के लिए दोबारा आवेदन नहीं किया है। कहा जा रहा है कि बरेली कॉलेज में पूर्व की व्यवस्थाओं के मुकाबले अब काफी गिरावट आ गई है। ऐसे में दोबारा मूल्यांकन होगा तो बरेली कॉलेज को ‘ए’ ग्रेड मिलना मुश्किल हो सकता है, इस वजह से ही कॉलेज प्रशासन आवेदन से बच रहा है।
विज्ञापन


36 बिंदुओं पर देनी होती है रिपोर्ट
नैक मूल्यांकन सात श्रेणी में होता है और इसके तहत करीब 36 बिंदुओं पर रिपोर्ट देनी होती है। इसमें कॉलेज के हर विभाग और हर शिक्षक की रिपोर्ट, उनके शोधपत्र, छात्र-छात्राओं के लिए सुविधाएं और फ्यूचर प्लान प्रस्तुत करना होता है। मगर वर्ष 2013 के बाद से बरेली कॉलेज में सुविधाओं के स्तर में गिरावट हुई है और शिक्षकों में आपसी घमासान मचा है। इस परिणाम नैक मूल्यांकन पर भी देखने को मिलेगा।

बरेली और मुरादाबाद मंडल में 30 कॉलेजों ने नैक मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है। बरेली कॉलेज को भी दोबारा मूल्यांकन कराने को आवेदन कराना चाहिए लेकिन अब तक आवेदन नहीं आया है।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश प्रकाश, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें