फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मान्यता की नई गाइडलाइन को वापस ले प्रदेश सरकार’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। करीब छह माह पहले जारी हुए मान्यता के नए शासनादेश के खिलाफ बेसिक शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को हुंकार भरी। सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन कर मार्च निकालकर पदाधिकारी और सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम एफआर को सौंपा। विरोध प्रदर्शन के चलते गुरुवार को कई स्कूलों में सुबह दस बजे अवकाश कर दिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष जगदीश चंद्र सक्सेना ने कहा, नया शासनादेश पहले से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर जबरन थोपा जा रहा है। दावा किया कि ये शासनादेश लागू होने से सूबे के 95 फीसदी स्कूल बंद हो जाएंगे और हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। अत: प्रदेश सरकार इस गाइडलाइन को जल्द वापस ले। महामंत्री पंकज सक्सेना ने निजी स्कूल संचालकों से आह्वान करते हुए सरकार के खिलाफ इस मुहिम को जारी रखने की अपील की। इस दौरान उपाध्यक्ष सर्वेश पाठक, कोषाध्यक्ष रिंकेश सौरखिया, सुरेश यादव, राजीव, डॉ. कदीर अहम, अवनींद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें