फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा शुल्क के साथ क्रीड़ा शुल्क का विरोध,दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीटेक और एमबीए के छात्रों से परीक्षा शुल्क के साथ क्रीड़ा शुल्क वसूलने का विरोध शुरू हो गया है। समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों का घेराव करके ज्ञापन सौंपा और इसे दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

शिकायत में छात्रों ने कहा है कि बीटेक और एमबीए के परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित हो चुकी है। मगर 1100 परीक्षा फीस के साथ क्रीड़ा शुल्क के नाम पर 150 रुपये ज्यादा वसूले जा रहे हैं। यह नियमविरुद्ध है क्योंकि क्रीड़ा शुल्क एडमिशन के समय ही ले लिया जाता है। इस मामले को लेकर छात्रनेता परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह और वित्त अधिकारी सुरेश चंद्र उपाध्याय के पास पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच कराकर इसे दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में गजेंद्र सिंह पटेल, भारत सिंह, सुमित, मोहित, दीपांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें