फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत के कॉलेज ने डी फार्मा के छात्रों से वसूली दोगुनी फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत स्थित निजी कॉलेज में डी फार्मा के छात्रों से दोगुनी से ज्यादा फीस वसूली जा रही है। एक छात्र ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की है। कुलपति ने रजिस्ट्रार डॉ. सुनीता पांडेय को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत में बरेखड़ा तहसील के गांव परैवा निवासी राधेश्याम का आरोप है कि क्षेत्र के ही निजी कॉलेज में डी फार्मा के छात्रों से कॉलेज अवैध वसूली कर रहा है। शासन ने 45 हजार रुपये सालाना फीस निर्धारित की है लेकिन कॉलेज 90 हजार से एक लाख रुपये तक वसूल रहा है। इस अतिरिक्त फीस की छात्रों को रसीद भी नहीं दी जाती है। राधेश्याम ने आरोप लगाया है कि अगर वे लोग इसका विरोध करते हैं तो परीक्षा में परिणाम भुगताने की धमकी देकर उनका मुंह बंद करा दिया जाता है। इस वजह से कोई खुलकर आवाज नहीं उठा पा रहा है। मामले की जांच कराई गई तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। यह भी दावा किया है कि अगर अधिकारी मामले की जांच को पहुंचे तो शिकायत के संबंध में छात्रों के शपथपत्र भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रजिस्ट्रार डॉ. सुनीता पांडेय को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें