बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से एक लॉन में शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया। शुभारंभ डायट प्राचार्या शशी देवी शर्मा ने दीप जलाकर कर किया। इस अवसर पर डायट प्राचार्या और शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया।
समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विधायक डॉ. श्याम बिहारी ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को धार्मिक ग्रंथ भेंटकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश बाबू शर्मा आह्वान किया कि सेवानिवृत्त शिक्षक अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक स्कूल को गोद लें। अपने अनुभव से परिवर्तन लाने में मदद करें। इस दौरान प्रेरणा एप का भी विरोध किया गया। इस मौके पर बीईओ रमेश चंद्रा, केसी पटेल, मोहन लाल, नरेश गंगवार, अरुण मिश्रा, सुंदर लाल सागर, लेखराज, राजेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे। संचालन राजीव शर्मा ने किया।