बरेली। लॉयन्स क्लब बरेली मैग्नेट सिटी ने शनिवार को प्रेमनगर स्थित सीएआई पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पार्क की जीर्णोद्धार कमेटी के अध्यक्ष रामाधार ऋषिवाल ने बताया कि पार्क में लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। क्लब के राजेश गुप्ता और विनय अग्रवाल ने बताया कि पार्क में क्लब के 27 लोगों ने करीब 50 पौधे रोपे हैं। साथ ही अन्य पार्कों में भी पौधरोपण का क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों ने संकल्प लिया है। पौधरोपण में अरुण अरोरा, योगेश गोयल, पीयूष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, राजेश खंडेलवाल, दिलीप खंडेलवाल व अन्य लोगों का सहयोग रहा।