फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी में प्रवेश परीक्षा को अब 30 सितंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 30 सितंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में आवेदन के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 11 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया था। इस बार सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे हैं। सत्र 2019-20 में यह प्रक्रिया लगातार दूसरी बार की जा रही है। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में आवेदन के लिए बृहस्पतिवार पांच सितंबर को अंतिम दिन था। पीएचडी के कोआर्डिनेटर प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि पांच सितंबर तक करीब चार हजार छात्र-छात्राओं के आवेदन आए हैं। लगातार हो रहे आवेदन के चलते इस तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है।
इन विषयों में खाली हैं सीटें
जूलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, बॉटनी, कॉमर्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, एजूकेशन, इकनॉमिक्स, इंग्लिश, हिस्ट्री, फिलोसॉफी, सीएसआईटी, स्टेटिस्टिक, मिलिट्री स्टडीज, सोशियोलॉजी, सायकोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, म्यूजिक, ड्राइंग और पेंटिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें