फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड : दोहरी फीस वापस पाने को परेशान छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय को इस बार बीएड की प्रवेश प्रक्रिया कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। इनमें से तमाम छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जिनकी फीस तकनीकी गड़बड़ी में फंसने के चलते दो बार जमा हो गई। अब इस फीस को वापस पाने के लिए छात्र-छात्राएं परेशान हैं। विश्वविद्यालय में इस संबंध में दर्जनों शिकायतें पहुंची हैं।
विज्ञापन

इस बार पूरे प्रदेश में बीएड की प्रवेश प्रक्रिया की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को दी गई थी। इस प्रवेश प्रक्रिया में पांच लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें कुछ छात्र-छात्राएं ऐसे भी थे, जिन्होंने कम कॉलेज में आवेदन किया जिसके चलते उनकी फीस जमा होने के बावजूद कॉलेज नहीं मिल सका। इसके अलावा तमाम ऐसे छात्र-छात्राएं भी थे, तकनीकी गड़बड़ी के चलते जिनके खाते से फीस की राशि दो बार कट गई। अब यह राशि वापस पाने को छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन काफी छात्र-छात्राओं को फीस भी कर चुका है लेकिन अब भी ऐसे में तमाम छात्र-छात्राएं बचे हैं जिनकी बैंक अकाउंट डिटेल गड़बड़ होने के चलते यह रुपये वापस नहीं हो सके हैं। इससे चलते प्रदेश भर से दर्जनों छात्र-छात्राओं ने कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल को पत्र लिखकर फीस वापस कराने की मांग की है।
करोड़ों कमाने के बावजूद लापरवाही
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड की प्रवेश परीक्षा संपन्न कराने में करोड़ों रुपये की कमाई की है और प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई को बंद की चुकी है। इसके बावजूद अब तक इन छात्र-छात्राओं की दोहरी फीस वापस नहीं हो सकी है, जिसके चलते विश्वविद्यालय की व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन

दोबारा वेबसाइट खोलकर वापस होगी फीस
बीएड प्रवेश प्रक्रिया के प्रवेश समन्वयक प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं की अकाउंट डिटेल गलत है, उनकी फीस वापस नहीं हो सकी है। इसके लिए बीएड की वेबसाइट को दोबारा खोला जाएगा और छात्र-छात्राओं को उनकी अकाउंट डिटेल सही करने के लिए तीन दिन का मौका दिया जाएगा। यह व्यवस्था अगले सप्ताह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें