फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह- अल्फाबेटिकल सब्जेक्ट के क्रम से सम्मानित होंगे टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में टॉपर्स को सम्मानित करने के लिए मंच पर अल्फाबेटिकल सब्जेक्ट के क्रम में बुलाया जाएगा। इसकी सूची तैयार कर ली गई है। उधर, दीक्षांत की तैयारियां तेजी पर हैं।
विज्ञापन

दो सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए वाटरप्रूफ पंडाल तेजी से बन रहा है। समारोह में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। छात्र-छात्राओं को मेडल देने के लिए अल्फाबेटिकल सब्जेक्ट के अनुसार सूची तैयार कर ली गई है। समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए तीन गेट से प्रवेश देने की व्यवस्था की गई है। मुख्य द्वार से सिर्फ वीआईपी को प्रवेश दिया जाएगा। गेट नंबर दो से विश्वविद्यालय स्टाफ और गेट नंबर तीन से अन्य सभी लोगों को प्रवेश मिलेगा। विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. एके जैतली ने बताया कि प्रवेश के लिए पास जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की सुरक्षा व्यवस्था में लगी टीम एक दिन पहले ही विश्वविद्यालय में पहुंच जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करेगी। वहीं, मुख्य अतिथि स्वामी चिदानंद सरस्वती भी कार्यक्रम से एक दिन पहले विश्वविद्यालय पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें