फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के 72 साल बाद सीबीगंज के तीन गांव को मिलेगी पक्की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। आजादी के 72 साल बाद सीबीगंज के तीन गांवों को पक्की सड़क की सौगात मिलेगी। नगर निगम की बोर्ड बैठक में सीबीगंज के गांव परसाखेड़ा गौंटिया, गोकुलपुर और गरगइया के लिए सड़क बनाने का प्रस्ताव पास हो गया है। यह सड़क बनाने के लिए करीब 1.46 करोड़ रुपये से जमीन अधिग्रहित की जाएगी और यह राशि शासन से मांगी जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के परसाखेड़ा गौंटिया, गोकुलपुर और गरर्गईया गांव तक पहुंचने के लिए आजादी के बाद से ही पक्की सड़क नहीं थी। गांव के लोग खेतों की मेड़ और ईंट भट्ठे से होकर अपने गांव तक पहुंचते थे। बारिश के दिनों में तो गांव जाना और भी दूभर था। रात में किसी भी प्रकार की आपातकालीन सेवाएं गांव तक नहीं पहुंच पाती थीं। इस वार्ड की पार्षद जावित्री देवी कश्यप ने कई बार यह सड़क बनाने की मांग की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने भी इसको लेकर पत्र लिखा था। फिर इसको लेकर पार्षद ने नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लगाया, जिसे बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी गई। अब यहां करीब 80 लाख रुपये की लागत से सड़क बनाई जाएगी, जो परसाखेड़ा जीरो प्वाइंट से होते हुए गांव तक जाएगी। साथ ही रेलवे लाइन पर अंडरपास बनाने की एनओसी भी मिल गई है। साथ ही यह सड़क बनाने के लिए 1.46 करोड़ रुपये की राशि से जमीन भी अधिग्रहित की जाएगी। इसके लिए शासन से धनराशि मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें