फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह- सात हजार की क्षमता का बनेगा वाटरप्रूफ पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सात हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। बरसात का मौसम होने के चलते पंडाल भी वाटरप्रूफ बनाया जा रहा है ताकि बारिश के चलते कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह दो सितंबर को होगा। इसको लेकर तैयारियां तेज चल रही हैं। इस बार के आयोजन में करीब सात हजार लोग शामिल होंगे, जिसके चलते ही आयोजन इस बार भी स्पोर्ट्स ग्राउंड में होगा। हालांकि पहले इसे गर्ल्स हॉस्टल के सामने खाली पड़े ग्राउंड में कराने की तैयारी थी। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. एके जैतली ने बताया आयोजन को भव्य बनाने के लिए काफी तैयारियां चल रही हैं। बरसात का मौसम होने के चलते पंडाल भी वाटरप्रूफ बनवाया जा रहा है ताकि बारिश के दौरान कोई दिक्कत न हो। आयोजन स्थल पर बिना पास किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें