फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएड प्रकरण- छात्र ने खोली शिक्षक की पोल, कुलपति बोले- कार्रवाई करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीपीएड में चल रहे नंबरों के खेल को लेकर बुधवार को एक छात्र ने कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल के सामने निजी कॉलेज के शिक्षक की पोल खोलकर रख दी। कुलपति ने छात्र-छात्राओं से कहा है कि वे आरोपियों को बेनकाब करें तो विश्वविद्यालय उनकी मदद करेगा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कॉपियों पर रोल नंबर और कॉलेज का नाम लिखने के चलते बीपीएड में 21 छात्र-छात्राओं पर यूएफएम (अनुचित साधन) की कार्रवाई होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। तीन दिन तक लगातार विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन कर छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने नंबर बढ़वाने के नाम पर 25 हजार रुपये के लेनदेन के आरोप लगाए। इस मामले में विश्वविद्यालय कड़ी कार्रवाई करने के मूड में है, लेकिन ठोस सबूत नहीं मिल रहे हैं। इस पूरे खेल को लेकर एक निजी कॉलेज के प्राचार्य और उसके करीबी शिक्षक का नाम सामने आ रहा है। बुधवार को इसी कॉलेज का बीपीएड का एक छात्र कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल से मिलने पहुंचा। पहले तो कुलपति ने उसे कड़ी फटकार लगाई फिर आरोपियों के बारे में पूछा तो उसने निजी कॉलेज के शिक्षक कहानी खोली। उसने कुलपति को बताया कि शिक्षक विश्वविद्यालय में तमाम लोगों के साथ अपने फोटो दिखाकर करीबी का दावा करता है। इसके चलते ही छात्र-छात्राएं उसके चंगुल में फंस जाते हैं।
विज्ञापन

‘छात्र-छात्राओं से कहा गया है कि वे विश्वविद्यालय की मदद करें और सबूत उपलब्ध कराएंगे। किसी भी गड़बड़ी करने वाले को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।’
- प्रो. अनिल शुक्ल, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें