फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में रफा-दफा कर दिया शहादत पर जश्न का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलवामा हमले के दिन रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एक आयोजन में जश्न मनाया जा रहा था। छात्रनेता ने प्रधानमंत्री से इसकी शिकायत की थी। अब इस मामले को यह कहकर निस्तारित कर दिया गया है कि आयोजन हो चुका है और कार्रवाई की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि पुलवामा हमले के दिन देश में तमाम आयोजन स्थगित कर दिए गए थे, लेकिन रुहेलखंड विश्वविद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम जारी रहा। यह मामला मीडिया में सुर्खियां बना तो छात्रनेता इमरान अंसारी ने पीएमओ में शिकायत कर दी। वहां से इसकी जांच प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को दी गई और उन्होंने तत्कालीन रजिस्ट्रार को जांच सौंप दी। इमरान ने बताया कि अब इस मामले का यह कहकर निस्तारण कर दिया गया है कि आयोजन हो चुका है और अब कार्रवाई की कोई आवश्यकता नहीं है। छात्रनेता इमरान अंसारी का कहना है कि वह इस मामले की पीएमओ में दोबारा शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें