फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बच्चों को समझाएं, वरना होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूएफएम में फंसे छात्र-छात्राओं द्वारा परिसर में हंगामा किए जाने को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इन छात्र-छात्राओं के घर नोटिस भेजकर चेतावनी दी गई है कि उन्हें समझाएं, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीपीएड में 21 छात्र-छात्राएं यूएफएम (अनुचित साधन) में फंसे हैं। इसको लेकर पिछले कई दिन से विश्वविद्यालय में विरोध चल रहा है। शुक्रवार को यह विरोध प्रदर्शन काफी तेज हो गया। छात्र-छात्राओं ने न सिर्फ अभद्र नारेबाजी की, बल्कि विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। कुलपति से नोंकझोंक के बाद छात्र-छात्राएं प्रशासनिक भवन के बाहर धरने पर बैठ गए। इसी बीच अपराह्न करीब चार बजे रिजल्ट जारी हुआ तो हंगामा और बढ़ गया। छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। मुख्य गेट बंद कर धरने पर बैठ गए, कुलपति का पुतला फूंका और वाहनों के आगे लेट गए। पूरे दिन यह तमाशा चलता रहा, जबकि कुलपति ने उन्हें यूएफएम कमेटी के समक्ष अपनी बात रखने का पूरा मौका देने का आश्वासन दिया था। अब इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन छात्र-छात्राओं के घर नोटिस भेजकर उन्हें समझाने की हिदायत दी है। साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसा करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें