फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय परिवहन समिति के गठन के निर्देश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने शासनादेश के बावजूद अब तक जिले के कई स्कूलों में विद्यालय परिवहन समिति का गठन न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने डीआईओएस और बीएसए को समिति का गठन करने, बसों का सर्वे कराने, स्टूडेंट्स की सूची उपलब्ध कराने, मानकों के अनुरूप बसों का संचालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने पार्किंग उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर डीएम ने नगर निगम और पुलिस द्वारा पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करने को कहा। बिना परमिट चल रहे वाहनों का आरटीओ से परमिट कराने के निर्देश दिए। आरटीओ ने कार्यालय में काउंटर संख्या एक पर स्कूल में संचालित वाहनों के कार्य किए जाने की जानकारी दी। बताया कि स्कूली वाहनों के लिए चालकों की वर्दी खाकी पैंट, शर्ट और नेवी ब्लू रंग का परिचर रखने की जानकारी दी। वाहनों का रंग पीला और दोनों ओर स्कूल का नाम लिखवाने को कहा। वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स, जीपीएस, अग्निशमन, सीसीटीवी, सीट बेल्ट, अलार्म घंटी और सायरन आदि उपकरण रखने या लगवाने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें