बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से विशेष छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव ने विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि इंटरमीडिएट वर्ष 2019 की परीक्षा में जिन छात्रों को विज्ञान वर्ग में 333 अंक, वाणिज्य वर्ग में 314 अंक, मानविकी वर्ग में 303 अंक प्राप्त हुए हैं। ऐसे छात्र अंकों के साथ ही, 8 लाख रुपये तक की वार्षिक आय के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों का डाटा scholarships.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। चयन सूची में शामिल सभी छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वर्ष 2015, 2016, 2017 और 2018 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपनी छात्रवृत्ति नवीनीकरण के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। साथ ही, सभी विद्यार्थी अपना आधार नंबर, बैंक खाता संख्या से जरूर लिंक करें।