फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवंतीबाई कॉलेज ने जारी की छठी मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय स्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए छठी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में आने वाले अभ्यर्थियों के एडमिशन 20 जुलाई को होंगे। इसके अलावा एमए प्रथम वर्ष समाजशास्त्र और गृहविज्ञान के लिए भी कट ऑफ जारी की गई है। समाजशास्त्र में 49.40 और गृहविज्ञान में 49.87 परसेंटाइल वाली छात्राओं के एडमिशन 20 जुलाई को दोपहर दो बजे तक होंगे।
विज्ञापन


पंजीकरण के लिए आज अंतिम मौका
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण के बावजूद एडमिशन लेने से चूके अभ्यर्थियों को 19 जुलाई तक कॉलेज में आवेदन का एक और मौका दिया गया था। शुक्रवार को इसकी अंतिम तिथि है। बरेली कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन एवं कॉलेजों में अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद इनकी मेरिट लिस्ट तैयार कर 24 जुलाई तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें