फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में मनमानी करने वाली शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तजपुरा गांव के प्राइमरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बजाय उन्हें बेवजह पीटने, मोबाइल पर चैटिंग में व्यस्त रहने और अवांछित लोगों को स्कूल में बुलाने के आरोपों की पुष्टि होने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बीएसए कार्यालय पर भदपुरा ब्लॉक के तजपुरा गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोग बीएसए कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने शिक्षक कल्पना सागर पर गंभीर आरोप लगाए थे। बीएसए को शिकायती पत्र सौंपकर शिक्षक को स्कूल से हटाने की भी मांग की थी। बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने गुरुवार सुबह खंड शिक्षाधिकारी भदपुरा को जांच का आदेश दिया। खंड शिक्षाधिकारी ने गुरुवार देर शाम बीएसए को सौंपी रिपोर्ट में ग्रामीणों की शिकायत की पुष्टि कर दी। इसके साथ शिक्षक पर अभिलेखों से छेड़छाड़, स्कूल में विवाद करने, और अभिभावकों से अभद्र व्यवहार करने की भी बात रिपोर्ट में कही गई है। इस रिपोर्ट पर बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने शिक्षिका कल्पना सागर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें