बरेली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के तत्वाधान में बुधवार को जल शक्ति अभियान शुरू हुआ। प्रार्थना सभा में मौजूद सभी टीचर्स को जल शक्ति की जानकारी दी गई और अर्चना राजपूत ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
अभियान के तहत छात्राओं का ‘जल बचाओ कल बचाओ’ पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 12वीं की रियांशी कश्यप और कक्षा 9वीं की जूबिया खान दूसरे स्थान पर रहीं। आखिर में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई, प्रधानाचार्य अनु पाराशरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।